Site icon

CG : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराए बाइक सवार, तीन की मौत

WhatsApp Image 2023-11-05 at 3.27.37 PM

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद (balod) जिले में बाइक सवार पेड़ से टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अर्जुन सिंह पाटिल, देवेंद्र कुमार पाटिल और कीतर्न कोठारी ये तीनों बाइक से जा रहे थे। इस दौरान बालोद-घोटिया मार्ग में इनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि, दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अस्पताल ले जाते समय एक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि, मृतकों में दो लोग बाप-बेटा बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

Exit mobile version