Site icon

CG : नक्सलियों ने 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की दी धमकी, लगाए बैनर और फेंके पर्चे

logodeep

नारायणपुर छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच नक्सली अपनी हरकतों से आज नहीं आ रहे हैं. वहीं प्रथम चुनाव के ठीक एक दिन पहले नक्सलियों ने पर्चा फेंका और बैनर लगया है. जिसमें भाजपा नेता की हत्या के बाद अब कांग्रेस नेताओं को मौत के घाट उतारने की धमकी दी है. यह ममला नारायणपुर थाना क्षेत्र समेत अलग-अलग इलाकों का है.

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर जिले के अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों ने धमकी वाला पोस्टर लगाया और पर्चा फेंका है. वहीं नक्सलियों ने एक बैनर जिला मुख्यालय के अंदर पहाड़ी मंदिर के पास लगया है. जिसमें 2 कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी दी है. इससे इलाके में दहशत का माहौल है.

Exit mobile version