Site icon

 CG : कांग्रेस ने महापौर को किया निलंबित

logodeep

रायपुर 10 नवंबर 2023। “4 करोड़ का टिकट ” AUDIO वायरल मामले में कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। पार्टी की तरफ से जारी आदेश में बिलासपुर महापौर रामशरण यादव को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया है। आपको बता दें कि कांग्रेस के बागी व पूर्व विधायक अरूण तिवारी और महापौर रामशरण यादव के बीच बातचीत का एक AUDIO सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

इस वायरल वीडियो में कांग्रेस नेताओं के बारे में अनर्गल बातें कही गयी थी, साथ ही टिकट के एवज में 4 करोड़ के लेनदेन की बात भी कही गयी थी। यही नहीं प्रभारी को लेकर भी तरह-तरह की बातें और आरोप बातचीत के दौरान लगाये गये थे। कल ही इस मामले में कांग्रेस ने 24 घंटे का वक्त देते हुए महापौर रामशरण यादव को नोटिस जारी किया गया था। अब इस मामले में निलंबित आदेश जारी कर दिया गया है।

Exit mobile version