Site icon

MP : नर बाघ शावक की मौत से मचा हड़कंप, टाइगर रिजर्व पर खड़े हो रहे कई सवाल

download (39)

मध्य प्रदेश के पन्ना बाघ अभयारण्य अकोला क्षेत्र में बाघ के नर शावक की मौत हो गई। यहां पन्ना टाइगर रिजर्व से बड़ी लापरवाही सामने आई है। कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा करंट का जाल बिछाया गया था जिसमें दो सांभर की मौत हो गई थी। अब बाघ के नर शावक का शव मिलने से टाइगर रिजर्व में और बाघों की जान के खतरे से इनकार नही किया जा सकता। टाइगर स्टेट कहे जाने वाले मध्य प्रदेश में हुई इस घटना से वन विभाग चिंतित है। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व पर कई सवाल भी खड़े हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले शिकारियों द्वारा करंट का जाल बिछाया गया था जिसमें दो सांभर की मौत हो गई थी। वहीं अब बाघ के नर शावक का शव मिलने हलचल तेज हो गई है। बतादें कि, बाघों की गणना हर चार साल में होती है। मध्य प्रदेश में बाघों के आंकड़े पर गौर किया जाए तो 2018 में यह 526 बाघ थे, वहीं 2021 में 42 बाघों की मौत हो गई थी। इसके बाद बाघों की मौत की संख्या में गिरावट देखने को मिली।

Exit mobile version