Site icon

होम स्टे में युवती को कर्मचारियों ने जबरदस्ती पिलाई शराब, फिर किया गैंगरेप, रोते हुए पीड़िता का Video वायरल

download (5)

ताजनगरी फेस-2 स्थित होम स्टे में शनिवार की रात कर्मचारी युवती के साथ गैंगरेप किया गया. विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई तो उसने शोर मचा दिया. इस पर आसपास के लोग जमा हो गए. सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली. पुलिस ने होम स्टे से चार युवकों को हिरासत में लिया है. वहीं युवती का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आगरा के ताज नगरी फेज-2 में देर रात होम स्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी. सूचना पर ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस होम स्टे में पहुंची तो वहां एक युवती बदहवास हालत में मिली. वह फूट-फूटकर रो रही थी. पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है. उसे जबरन शराब पिलाई गई. इसके बाद 4-5 युवकों ने गैंगरेप किया. जानकारी के अनुसार होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है. विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है. हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे. पीड़िता के एक-दो वीडियो बना लिए. वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आसपास के लोगों का आरोप है कि इलाके में संचालित होम स्टे में गलत काम होते हैं.

Exit mobile version