Site icon

CG : हृदय विदारक घटना आवारा कुत्ते ने नवजात बच्ची को नोंचा, मिला शव

BeFunky-design-26-1

जिले की सदर पुलिस सीमा के तहत शारदापुर इलाके में आवारा कुत्ते ने एक परित्यक्त नवजात बच्ची को कथित तौर पर नोंच डाला. इससे नवजात की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार, किसी ने नवजात शिशु को सुनसान जगह पर सड़क के किनारे छोड़ दिया था. एक आवारा कुत्ते ने नवजात को देखा और उसके शरीर के अंगों को खा लिया. तालचेर का एक युवक जो बाइक से इलाके से गुजर रहा था, उसने एक आवारा कुत्ते को नवजात शिशु को नोचते देखा तो रुक गया. उसने कुत्ते को भगाया, लेकिन तब तक जानवर शिशु के शरीर के अधिकांश हिस्सों को खा चुका था. इसके बाद उसने लोगों को इसकी जानकारी दी. फिर लोगों ने बच्चे को इलाज के लिए ले जाने के लिए एम्बुलेंस बुलाई. हालांकि, जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, नवजात शिशु की मौत हो चुकी थी. वहीं इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अनुगुल पुलिस ने नवजात के शव को जब्त कर लिया और अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया. बच्चे के शव को अनुगुल शवगृह में सुरक्षित रखा गया है.

Exit mobile version