Site icon

लॉक डाउन में छूट को लेकर महापौर हेमा देशमुख ने लिखा कलेक्टर को पत्र

hema

रक्षा बंधन एवं बकरीद के त्यौहार को देखते हुए लॉक डाउन में मिले छूट

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए राजनांदगांव में 23 की मध्य रात्रि 12 बजे से 29 जुलाई तक पूर्ण लॉक डाउन का आदेश पारित किया गया था।

वर्तमान समय त्यौहार के चलते लॉक डाउन से नागरिकों को समान खरीदी करने एवं व्यापारियों की रोजी रोटी में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चूकि 1 अगस्त को बकरीद एवं 3 अगस्त को रक्षा बंधन का त्यौहार है। जिसके चलते आम लोगों को जरूरी समान खरीदनें में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। जिसके चलते महापौर हेमा देशमुख ने कलेक्टर को उक्त दोनों त्यौहार को ध्यान में रखते हुए दिनांक 30 जुलाई से 4 अगस्त तक लॉक डाउन में छूट प्रदान करने हेतु मांग की है।

Exit mobile version