Site icon

CG : चोरों के हौसले बुलंद, जगन्नाथ मंदिर में किया हाथ साफ

2247336-jashpur-news

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तमता जगन्नाथ मंदिर की दानपेटी से हजारों रुपयों की चोरी हो गई। देर रात चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी उठाकर ले गए। पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है। यह मामला पत्थलगांव थाने के तमता पंचायत का है। बता दें कि, जशपुर में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पखवाड़े के अंदर चोरी की तीसरी घटना घटित हुई है। देर रात चोरों ने तमता जगन्नाथ मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर से दानपेटी चुरा लिया है। दानपेटी में लगभग 50 हजार रुपये थे। न सिर्फ इतना ही बल्कि, सामुदायिक केंद्र और पंचायत भवन में भी चोरी की प्रयास किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Exit mobile version