Site icon

दो युवकों ने किशोरी का बनाया अश्लील Video, वायरल करने की धमकी देकर वसूले 40 हजार नकद और डेढ़ लाख के जेवरात, फिर…

गोरखपुर. दो युवकों ने एक किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल ब्लैकमेल करने लगे. डर से किशोरी ने घर से 40 हजार रुपए नकद और 1.50 लाख के जेवरात दोनों युवकों को दे दिए. इसके बाद फिर रुपयों की मांग पर परेशान किशोरी ने घटना की जानकारी परिजनों को दी.पूरा मामला गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. बताया जा रहा है कि किशोरी अपने मां के साथ अकेले रहती है. मां ने बताया कि आरोपियों ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया. इसके बाद वायरल करने की धमकी देने लगे. किशोरी के मोबाइल फोन पर भी वीडियो भेजा गया. इसके बाद किशोरी ने बचने के लिए युवकों से बात की तो उन्होंने रुपयों की मांग शुरू कर दी. घर से चोरी कर युवती ने 40 हजार रुपए दोनों को दे दिया. कुछ ही दिन बाद दोनों ने फिर रुपयों की मांग की और अश्लील फोटो भेजा. इसे भी पढ़ें – मुजफ्फरनगर: चोरी के शक में गांव वालों ने युवक को दी तालीबानी सजा, दो गिरफ्तार लोक लाज के डर से बेटी ने डेढ़ लाख रुपए के जेवरात ले जाकर उन्हें दे दिया. इधर, घर से रुपये और जेवरात गायब होने के बाद मां ने पूछताछ की तो किशोरी ने घटना की जानकारी दी. आरोपियों द्वारा भेजे गए फोटो और वीडियो को देख मां के भी होश उड़ गए.

Exit mobile version