Site icon

CG : चोरी का डीजल ले जा रहे 2 कंटेनर में लगी आग, जलकर राख

image-2023-11-22T113020.607

ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में पारादीप फॉस्फेट्स लिमिटेड (पीपीएल) छक के पास एक गैरेज में आज सुबह लगी भीषण आग में कथित तौर पर चोरी का डीजल ले जा रहे दो कंटेनर ट्रक जलकर राख हो गए आग पर काबू पाने के लिए कुजांग और पारादीप फायर सर्विसेज की 6 दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया. कुजांग फायर सर्विसेज स्टेशन के स्टेशन अधिकारी कार्तिक कुमार बिस्वाल ने कहा, तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन डीजल ले जा रहे दो कंटेनर ट्रक पूरी तरह जल गए.इस घटना से क्षेत्र में चोरी के डीजल और पेट्रोल के बड़े पैमाने पर चल रहे कारोबार का खुलासा हो गया है. फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. कुजांग पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

Exit mobile version