Site icon

राजनांदगांव : गांजा पीने की लत और मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार 

20221126145011_arrested 036

चिखली इलाके में गांजा पीने रुपए नहीं देने पर युवक की जमकर पिटाई करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक को लाठी डंडे और प्लास्टिक के पाइप से पीटा गया था। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस टीम आरोपियों की पतासाजी में लगी हुई थी। चिखली पुलिस ने बताया कि पीड़ित करण सिन्हा 19 नवंबर को वह अपने घर में था तभी उसे आरोपी करण टाकरी, सुधांशु पात्रे और गौरव मेश्राम सहित अन्य लोगों ने रानी तालाब के पास बुलाया।

करण के पहुंचने पर उससे गांजा पीने रुपए की मांग की गई, लेकिन जब करण ने रुपए नहीं होने की जानकारी दी, तो सभी आरोपियों ने उससे जमकर मारपीट कर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी करण टाकरी, सुधांशु पात्रे, गौरव मेश्राम व नवल मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया है।

Exit mobile version