Site icon

लड़के ने शादी से किया इनकार, प्रेमिका ने थाने के बाहर खाया जहर

Untitled-1-copy-1198

राजधानी लखनऊ में एक युवती ने थाने से बाहर इस लिए जहर खा लिया क्योंकि उसके प्रेमी ने उससे विवाह करने से इनकार दिया था। घटना बीती देर रात गुरुवार की है। युवती की हालत बिगड़ते देख उसको पुलिस कर्मियों ने इलाज के लिए उसको पास के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। युवती का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस के मुताबिक, कानपुर के रेल बाजार निवासी युवती गुरुवार शाम करीब छह बजे आशियाना थाना आई। उसने देवीखेड़ा निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग होने की बात कही। युवती का आरोप है कि उसके प्रेमी मिलने के लिए लखनऊ बुलाया था लेकिन बाद में शादी से इनकार दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version