Site icon

बालोद : स्कूल और कॉलेजों में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान

untitled-10-copy-26-1024x622

पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक सुशील नायक के मार्गदर्शन में प्रतीक चतुर्वेदी एस डी ओ पी बालोद के पयवेक्षण में साइबर सेल प्रभारी जोगेंद्र साहू एवं टीम व महिला बाल विकास विभाग द्वारा सरस्वती शिशु मन्दिर हायर सेकंडरी स्कूल बालोद में शिक्षकगणों को एवं छात्र/छात्राओं को साईबर सुरक्षा, साइबर अपराध पोक्सो एक्ट, की जानकारी जानकारी दी गई।

साइबर क्राईम एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में आनलाईन फ्राड जैसे मातृत्व वंदना योजना, बिजली बिल ऑनलाईन भुगतान, फोन पे, गुगल पे, पेटीएम में कैश बैक ऑफर, टावर लगाने के नाम पर, केबीसी लॉटरी लगने के नाम पर ठगी, लोन एप्स साइट, फेसबुक मैसेंजर, व्हाट्सएप के जरिए अश्लील वीडियो काल कर ब्लैकमेलिंग, एटीएम कार्ड का सुरक्षित उपयोग, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नं. सीवीवी नंबर, ओटीपी नंबर, शेयर नही करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने की जानकारी दी गई।

Exit mobile version