Site icon

प्रेमी से मिलने गईं दो नाबालिग बहनों का 11 लड़कों ने रेप किया, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया

43

बलौदाबाजार – जिले में दो नाबालिग सगी बहनों के रेप का मामला उजागर हुआ। इस मामले में बीती रात पलारी थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। मामले में आरोपी सभी 11 लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें 1 नाबालिग भी शामिल है। वारदात करीब डेढ़ महीने पुरानी है। अपने प्रेमियों से मिलने निकलीं दो नाबालिग लड़कियों से इन युवकों ने दुष्कर्म किया था। जिन दो बहनों के साथ यह वारदात हुई, उनमें एक की उम्र 16 है, दूसरी 14 साल की है।

बुधवार की रात इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने कुछ युवकों को रात में ही पकड़ लिया था। पुलिस के हाथ आए लड़कों ने साथियों के बारे में बता दिया। गुरुवार सुबह सभी 11 आरोपी को पुलिस ने अलग-अलग गांवों से पकड़ा। वारदात केसला गांव में हुई थी। दोनों ही बहनें रात के वक्त अपने प्रेमियों से मिलने गईं थीं। आरोपियों को इस बात की खबर पहले से थी। सभी घात लगाए बैठे थे। बच्चियां जब अपने प्रेमियों से मिलकर लौट रहीं थी तभी युवकों ने उन्हें दबोच लिया। इनके प्रेमियों की पिटाई की। बाद में एक-एक कर सभी ने अश्लील हरकत को अंजाम दिया।

बच्चियां इस घटना के बाद बुरी तरह से डर गईं थीं। युवकों ने लड़कियों और उनके घर वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ दिन तक वो इस परेशानी को दिल में दबाकर रहती रहीं। तभी आरोपियों में से एक ने दोबारा इनसे संपर्क किया। उसने कहा कि उसके पास पूरी घटना का वीडियो है। आरोपी वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। इस वजह से नाबालिग ने 181 महिला हेल्प लाइन पर शिकायत की। तब मामला थाने पहुंचा।

Exit mobile version