Site icon

UP : पहले प्यार फिर बलात्कार: सजा रह गया मंडप, बारात लेकर नहीं पहुंचा आरोपी दूल्हा, फरार दुल्हे को तलाश रही पुलिस

SHADI-KA-VADA-KAR-RAPE

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।जंहा एक पड़ोसी युवक ने पहले युवती का  शारीरिक शोषण किया, इस मामले में जेल की हवा खाकर आए युवक ने युवती से शादी का वादा किया। तैयारी पूरी थी, दुल्हन सोलह श्रृंगार करके मंडप पर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। जबकि दूल्हा शादी के पहले ही रफूचक्कर हो गया। इधर दूल्हे की हरकत से अपमानित वधू पक्ष मामले की शहडोल पुलिस अधिकारी से शिकायत की है। यह पूरा मामला खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सारंगपुर का है।  खैरहा थाने के सारँगपुर गाँव मे रहने वाली युवती के साथ उसी के गांव के रहने वाला पड़ोसी युवक दुर्गेश कोल ने एक साल पहले शारीरिक शोषण किया था। जिस पर युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जिस मामले में युवक जेल की हवा भी खा चुका है। बुढ़ार न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है। इस बीच युवक उस युवती से शादी के लिए तैयार हो गया, आरोपी युवक की भाभी गांव की सरपंच हैं, दोनों परिवारों द्वारा 23 नवंबर को शादी का दिन तय किया गया था।    इधर युवती पक्ष ने जमीन गहने गिरवी रखकर पैसों का इंतजाम किया । युवती के माता- पिता व परिजनों ने शादी की पूरी तैयारी कर ली। लेकिन उस रात बारात नहीं आई,  पुलिस में की गई शिकायत में कहा गया कि युवक के भाई ने बाइक व दो लाख रुपए दहेज में मांगे इसलिए नहीं आया। परिजनों ने आरोप लगाया कि चूंकि आरोपी युवक की भाभी सरपंच है, इसलिए खैरहा थाने में रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई।  इस घटनाक्रम से उसका परिवार अपमानित महसूस कर रहा है। लड़की का कहना है कि यदि आरोपी लड़के के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह अपनी जान दे देगी।  वहीं इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले का कहना है कि संबंधित थाने को प्रकरण दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version