Site icon

इंदौर से आ रही ओवरलोड बस सागर के पास पलटी, कई यात्री हुए घायल

25_11_2023-bus_overturned_sagar_215

सागर-भोपाल मार्ग पर रतौना पेट्रोल पंप के पास ओवरलोड यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इससे एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। हादसा शनिवार को सुबह साढ़े सात बजे हुआ। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक अमरदीप ट्रेवल्स की बस इंदौर से सागर चलती है। यह बस शुक्रवार शाम इंदौर से रवाना हुआ थी, जो शनिवार को सुबह सागर के नजदीक रतौना पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर पलट गई। बस की छत पर साठ बोरी खाद के अलावा फारच्यून का सामान लदा हुआ था। इसके अलावा बस में चालीस यात्री सवार थे। पुलिस के मुताबिक हादसे के दौरान बस की रफ्तार अधिक नहीं थी। संभवत: ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ। घायलों को भेजा जिला अस्पताल गनीमत रही कि बस की रफ्तात अधिक नहीं थी। यात्रियों को अधिक गंभीर चोटें नहीं आई हैं। यदि रफ्तार तेज होती तो हादसा बड़ा हो सकता था। पुलिस ने बताया कि घटना का पता चलते ही तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस को भेजा गया। जहां से बस में फंसे लोगों को निकाला गया। बस में 40 यात्री सवार थे। इनमें एक दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर जांच कर रहा है। बसों में हो रही ओवरलोडिंग, पर कार्रवाई नहीं गौरतलब है कि नवदुनिया ने इंदौर से सागर आने वाले बसों में लगेज ढुलाई किए जाने का मुद्दा उठाया था। लेकिन न तो इस पर यातायात पुलिस कार्रवाई करता है न ही परिवहन विभाग। बसों में ओवरलोडिंग से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। दो साल पहले भी छतरपुर जाते समय एक बस हीरापुर के पास हादसे का शिकार हुई थी। इसमें कुछ यात्रियों की मौत भी हुई थी। ठंड में सुबह अधिक होते हैं हादसे सर्दी का मौसम आते ही सड़क हादसे सुबह के समय बढ़ जाते हैं। सर्दी में धुंध छाये रहने से दृश्यता कम होने की वजह से दूर तक स्पष्ट नजर नहीं आता। इससे सुबह के समय हादसों की आशंका बढ़ जाती है।

Exit mobile version