Site icon

CG : मैकेनिक चला रहा था चोर गिरोह, दर्जन भर बाइक के साथ गिरफ्तार

bike

कोरबा में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चोर गिरोह के कब्जे से 15 बाइक बरामद की गई है। आरोपियों में कटघोरा का एक मैकेनिक भी शामिल है। बता दें कि पकड़े गए आरोपी एक ही कंपनी के गाड़ियों की चोरी करते थे। इन सब का सरगना एक मिस्त्री था जो चोरी हुई गाड़ी के पार्ट्स को बेचता था।दरअसल, जिले के दीपिका पुलिस थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से दोपहिया गाड़ियों की चोरी के मामले सामने आ रहे थे। ये चोर गिरोह केवल भीड़भाड़ वाले इलाके को ही निशाना बनाते थे। खासकर बाजार और सार्वजनिक स्थल पर चोरी किया करते थे। इस पर मामला दर्ज करने के साथ पुलिस के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी।पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि सूचना पर रमेश से तीन, ओम प्रकाश से दो और कटघोरा में मैकेनिक का काम करने वाले महेश कंवर से तीन गाड़ियां बरामद की है। इसके अलावा एक अपचारी बालक के कब्जे से भी तीन गाड़ी बरामद की गई है।

Exit mobile version