Site icon

रायपुर : नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया से छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

87

 रायपुर-नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से यहां उनके शासकीय निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल ने सौजन्य मुलाकात की। मंत्री डॉ. डहरिया ने नवनियुक्त अध्यक्ष भुनेश्वर शोभाराम बघेल, उपाध्यक्ष द्वय श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े एवं किस्मत लाल नंद को नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, राज्य अन्त्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला, उपाध्यक्ष-सुश्री नीता लोधी, थानेश्वर पाटिला, श्रीराम पप्पू बघेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Exit mobile version