Site icon

भिलाई : धारदार हथियार लेकर घूमने वाला गिरफ्तार

20231201100022_aaropi giraftaar

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाले एक आदतन बदमाश को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक शाला कोसानाल के पास आरोपी नारियल काटने वाला धारदार बडे चाकू  को लहराकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। जिसके कारण आरोपी को पकडने सुपेला पुलिस ने अपना मुखबीर लगाया था, इसी तारतम्य में सुपेला पुलिस को मुखबीर से गुरूवार 30 नवंबर को सूचना मिली कि आरोपी संतोष चौधरी पिता विजेन्द्र चौधरी उम्र 30 साल निवासी लक्ष्मी नगर गदा चौक के पास सुपेला के पास है तो पुलिस ने 30 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में दुर्ग जेल भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला का विशेष योगदान रहा।

Exit mobile version