Site icon

तुमड़ीलेवा : मजदूरी करने जा रही भाभी की हत्या, आरोपी गांव से फरार

59f5ae2f_1358211_P_10_mr

सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ीलेवा में मजदूरी करने जा रही एक महिला का रास्ता रोककर उसके देवर ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद से आक्रोशित देवर ने घटना को अंजाम दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तुमड़ीलेवा निवासी 28 वर्षीय उमा बाई यादव पति कृष्णा यादव तुमड़ीलेवा के पास के गांव शिकारीटोला के एक फार्म हाऊस में मजदूरी करने जाती थी। गुरुवार की सुबह उमा बाई साइकिल से मजदूरी करने फार्म हाऊस जा रही थी। उमा बाई तुमड़ीलेवा-शिकारीटोला के बीच नाले के पास पहुंची थी।

इस दौरान मंझले देवर पिंटू यादव ने उसे रास्ते में रोक दिया और किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। विवाद के बाद आक्रोशित देवर पिंटू ने अपनी भाभी उमा बाई पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्राणघातक हमला कर दिया। घटना में उमा की मौके पर मौत हो गई। इस घटना को मृतक के अन्य साथियों ने भी देखा, लेकिन वहां से चले गए।

Exit mobile version