Site icon

कोरबा : पत्रकार और अधिकारी बताकर वसूली, युवक गिरफ्तार

20221126145011_arrested 036

फर्जी खनिज अधिकारी बनकर लोगों को चमका-धमकाकर रुपए की वसूली करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने पर उसे जेल भेज दिया गया। कटघोरा थाना अंतर्गत कसनिया निवासी पुनित दुबे खुद को कभी पत्रकार बताता था तो कभी फर्जी खनिज अधिकारी बनकर क्षेत्र में खनन का मामला पकड़ता था। कार्रवाई करने के नाम पर वह लोगों को चमका-धमकाकर रुपए वसूलता था।

कटघोरा क्षेत्र के ललमटिया निवासी लखनलाल पटेल के ट्रैक्टर को पकड़कर पुनीत दुबे ने 10 हजार रुपए वसूल किए। बाद में पुनीत दुबे की सच्चाई पता चलने पर लखनलाल ने कटघोरा थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने मामले में जांच के बाद आरोपी पुनित दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसकी जानकारी होने पर आरोपी भाग निकला था।

Exit mobile version