Site icon

हाथियों ने फिर एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला, लगातार दूसरे दिन हुई घटना से भयभीत हैं ग्रामीण

20221228115238_Elephant

बलरामपुर जिले के शंकरगढ वन परिक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीण की मौत हो गई। एक सप्ताह के भीतर हाथियों के हमले से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार घटनाओं के बाद भी वन विभाग की ओर से जनहानि रोकने जमीनी स्तर पर सार्थक प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। जंगली हाथियों की सही तरीके से निगरानी नहीं होने और ग्रामीणों को उस अनुरूप सतर्क नहीं करने के कारण घटनाएं हो रही है।

Exit mobile version