Site icon

केजीएफ चेप्टर 2: खतरनाक है अधीरा के रूप में संजय दत्त का लुक

kgb sanjay 2

पिछले काफी समय से फैन्स केजीएफ (केजीएफ) सीरीज की दूसरी फिल्म केजीएफ2 का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही आउट कर दिया गया है। अब संजय दत्त के बर्थडे के दिन उनके कैरक्टर का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। संजय दत्त फिल्म में निगेटिव कैरक्टर अधीरा का किरदार निभा रहे हैं और उनका लुक बेहद खतरनाक है।

इस पोस्टर में संजय दत्त कवच पहने हुए और सिर पर टैटू के साथ बेहद खतरनाक दिख रहे हैं। पोस्टर में संजय के हाथ में एक तलवार भी दिख रही है। पोस्टर को फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने शेयर किया है और फिल्म का भाग होने के लिए संजय दत्त का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में जल्द ही इस फिल्म की शूटिंग के अगले शेड्यूल के जल्द शुरू होने की उम्मीद भी जताई है।

बता दें कि इससे पहले केजीएफ 2 में अपने अधीरा के रोल के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा था कि उनका यह किरदार अवेंजर्स के थानोस जैसा खतरनाक है। केजीएफ के सेकंड पार्ट में भी लीड रोल में भी साउथ के सुपरस्टार यश होंगे। इसके अलावा इस फिल्म में रवीना टंडन भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Exit mobile version