Site icon

CG : बस स्टैंड से तीन मानव तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया युवतियों का रेस्क्यू

images (2)

रायगढ़। धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को पुलिस थानों के नंबर देकर जागरूक भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र के तीन युवक चार नाबालिक युवतियों को काम दिलाने का झांसा देखा दिल्ली ले जाने की तैयारी में है। पुलिस ने जब लैलूंगा धरमजयगढ़ और कापू क्षेत्र में जांच शुरू की तो धरमजयगढ़ बस स्टैंड में तीन युवक चार युवतियों के साथ नजर आए।

पुलिस ने जब युवकों से सख्ती से पूछताछ की तो पता चला कि युवतियां नाबालिग है और युवक उन्हें काम दिलाने के नाम पर दिल्ली ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी दुर्जन यादव पुनाराम यादव और खीरो यादव को मानव तस्करी के तहत गिरफ्तार किया है, वहीं नाबालिकों को उनके परिजनों के हवाले किया गया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पार मेर गांव के रहने वाले हैं।

Exit mobile version