Site icon

रायगढ़ : सांप के काटने से बुजुर्ग की मौत

sarp-1024x573

सो रहे बुजुर्ग को जहरीले सांप ने डंस लिया। बुजुर्ग के पहले दायें पैर और फिर बायें पैर में भी सांप ने डस लिया। बुजुर्ग ने रात 3 बजे उठकर परिजन को आवाज लगाई। आसपास देखा एक सांप बिस्तर के बीच में छिपा था।

परिजन ने बुजुर्ग को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पूरे शरीर में जहर फैलने से बुजुर्ग की मौत हो गई। धनंजय डेंजारे (68) गुडेली सारंगढ़ का रहने वाला है। सूचना के बाद चक्रधर पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।

Exit mobile version