Site icon

CG : वक्ता मंच द्वारा गर्म कपड़ों का वितरण आरंभ हुआ

Untitled-23-copy-10

रायपुर l छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित सामाजिक व साहित्यिक संस्था ” वक्ता मंच ” द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शीत ऋतु में जरुरतमंदों हेतु गर्म कपड़ों का निशुल्क वितरण आरंभ किया गया है l

बढती ठंड के दृष्टिगत आज  शाम रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर चौक के सामने स्थित फुटपाथ से वितरण कार्य की शुरुआत की गई l आज 100 से अधिक पुरुषों, महिलाओं व बच्चों को कंबल, स्वेटर, शाल व जैकेट बांटे गये l

इस अवसर पर वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते, संयोजक शुभम साहू सहित डॉ गौरी अग्रवाल, उर्मिला देवी, पूर्नेश  डडसेना, ज्योति शुक्ला,शोभा शर्मा, विभा शर्मा,शिवानी मैत्रा, प्रगति पराते, दुष्यंत साहू, राजू छत्तीसगढिया, हरिशंकर साहू, विवेक बेहरा, ओम प्रकाश साहू एवं राजवीर साहू उपस्थित थे l वक्ता मंच द्वारा घोषणा की गई है कि आगामी दिनों राजधानी के विभिन्न स्थानों पर यह वितरण कार्य जारी रखा जायेगा l

Exit mobile version