Site icon

राजनांदगांव : जयंती उत्सव आठ दिसंबर को, इसके पहले प्रतिदिन निकाल रहे प्रभात फेरी

dbcl_1701695059656dce53a1cf0_rjn1

महाराष्ट्रीयन तेली समाज के संत संता जी जगनाडे महाराज की 399वीं जयंती के अवसर पर समाज के द्वारा भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसमें समाज के द्वारा एक दिसंबर से 8 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रात: प्रभात फेरी निकाली जा रही है।

इंदिरा सरोवर से प्रारंभ होकर यह प्रभात फेरी नगर भ्रमण करते हुए भरका पारा स्थित मां काली माई मंदिर में समाप्त होती है। प्रभात फेरी में सामाजिक जन अपने हाथ में भगवा ध्वज, झांझ और मंजीरे लेकर संकीर्तन व श्रीराम का जयघोष करते हुए निरंतर चलते हैं। आठ दिवसीय प्रभात फेरी का समापन 8 दिसंबर को जयंती उत्सव के दिन होगा। उस दिन संत महाराज की महाआरती, ध्वजारोहण व शोभायात्रा निकाली जाएगी।

Exit mobile version