Site icon

CG : सुधा ने इंडो-भूटान टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में किया अच्छा प्रदर्शन

app_1701696256656dd3009a5ed_4chowki1

इंडो भूटान टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशीप में अंबागढ़ चौकी की जे. सुधा शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह चैंपियनशिप तीन से पांच दिसंबर तक जयगांव भूटान में जारी है। इसके लिए अंबागढ़ चौकी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल की व्यायाम अनुदेशक जे. सुधा का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम में हुआ है।

खिलाड़ी जे. सुधा प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। जे. सुधा के भूटान रवाना होने के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कमल कपूर बंजारे, जिला के समस्त व्यायाम अनुदेशक, क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद थे। अंबागढ़ चौकी. जाने से पहले खिलाड़ी डीईओ से मिलते हुए।

Exit mobile version