Site icon

CG : नतीजे आने के बाद कांग्रेसियों ने डौंडी में निकाली विजय रैली

app_1701693178656dc6fadcd90_1701693062214_04dondi1

डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिला भेड़िया के विजयी होने पर रविवार की रात व सोमवार को डौंडी में कांग्रेसियों ने रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ता कैलाश राजपूत ने कहा कि अनिला भेड़िया ने 35579 वोटों की बढ़त से डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र में लगतार तीसरी बार जीत हासिल की है, जो ऐतिहासिक है।

2018 की चुनाव में 33 हजार से अधिक वोट से व 2013 में 19 हजार वोट से चुनाव जीती थी। विजय जुलूस में पल्टन भूआर्य, अतीक कुरैशी, शोएब रजा,रविकांत देशमुख, चेनेंद्रसिंह राजपूत, कमलेश टेलर, जगदीश, अजय बाघमार, ढालसिंह नायक, पवन धनकर, नन्हा जायसवाल सहित अन्य लोग शामिल हुए।

Exit mobile version