26 लाख रुपए खर्च कर पुराने विश्राम गृह को संवारा
नगर के पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह की मरम्मत करने के बाद अब नए लुक में दिखाई पड़ रहा है। सड़क के किनारे होने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इस विश्राम गृह में आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे यहां आने वाले आंगतुकों को परेशानी ना हो।
डौंडी में अंग्रेज शासन काल में विश्राम गृह बनाया गया था। 100 साल से अधिक पुराने होने से खराब स्थिति में था। खपरैल वाला होने से बरसात में जगह-जगह पानी टपकता था। इसके कारण रुकने लायक भी नहीं था।
कई साल तक छत पर प्लास्टिक व तिरपाल बांधकर काम चलाया जा रहा था। जिसके बाद विभाग ने 26 लाख रुपए की लागत से छत ढलाई, टाइल्स, कमरे और हॉल में अयरकूल्ड लगाया है। पुताई और आकर्षक सजावट के बाद यह अब सुंदर दिखने लगा है। कुछ दिन पहले ही विश्राम गृह के ऊपर व प्रवेशद्वार में आकर्षक लाइट भी लगाई गई। इससे रात में विश्राम गृह की शोभा बढ़ गई है।

