Site icon

CG : ट्रेनी आईपीएस अफसरों ने की राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात

IPS-1024x816

रायपुर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से आज राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के चार परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक रतन लाल डांगी के नेतृत्व में भा.पु.से. के वर्ष 2022 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारी,आकाश श्रीमाल,  अजय कुमार,अक्षय प्रमोद साबरा और विमल कुमार पाठक ने राज्यपाल से भेंट कर उनका अभिवादन किया।

राज्यपाल ने सभी पुलिस अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपना कर्त्तव्य भली भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा करने को कहा।

Exit mobile version