Site icon

CG : उप डाकघर में हुई चोरी में शामिल आरोपी गिरफ्तार

3e699e88_1366439_P_13_mr

डोंगरगांव  नगर के उपडाक घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मोबाइल चोरी की बात सामने आई थी। वहीं विवेचना और पतासाजी के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक संदेही को पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी ने सब कुछ बता दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन व मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक उपेंद्र शाह के नेतृत्व में अपराधियों पर सिकंजा कसने के लिए जारी कार्यवाही के दौरान पता तलाश मे मुखबिर सूचना मिली की डोंगरगांव में एक व्यक्ति के द्वारा अपने पास रखे मोबाइल को सस्ते मे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। संदेही व्यक्ति से मोबाईल के संबंध मे पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त मोबाइल थाना डोंगरगांव के धारा 457, 380 भादवि की है जो उपडाक घर डोंगरगांव से 29 नवम्बर रात्रि में चोरी हुई। संदेही को बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह मोबाइल उपडाक घर डोंगरगांव से चोरी की बात कबूली। जिसे जब्तकर कब्जा पुलिस में लिया गया है। आरोपी राहुल टांडेकर पिता राजेश टांडेकर 19 वर्ष निवासी किल्लापारा डोंगरगांव को 5 दिसंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में ज्यूडिशियल रिमांड पर पेश किया गया है।

Exit mobile version