Site icon

राजनांदगांव में आज 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

rajnandagon corona

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार पैर पसारते जा रहा है। प्रदेश के कई इलाके कोरोना हॉटस्पॉट में तब्दील हो चुके हैं। प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफ ा हो रहा है। प्रदेश में कल 256 नए कोरोना पॉजिटीव मरीजों की पहचान की गई थी। राजधानी रायपुर से 93 संक्रमित मरीजों की पहचान की गई। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक मौत हुई ै। कोरोना संक्रमित रायपुर टिकरापारा निवासी 45 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई जो डायबिटीज तथा कंसीव डिसऑर्डर से पीडि़त थे। छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोनावायरस परीक्षण के लिए तीन 3,10,696 सैंपल की जांच की जा चुकी है जिसमें से 8,775 पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। जिनमें अब तक कुल 5,921 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है और 2,803 मरीज सक्रिय हैं।
राजधानी से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का बंगला भी अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है. ऑफि स स्टाफ के 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. मरीजों को अस्पताल में एडमिट करने की प्रक्रिया जारी है. वही राजनांदगांव में आज 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है जिसमें आई टी बी पी 21, पुलिस जवान 3, सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने की पुष्टि

Exit mobile version