Site icon

हादसा- करंट लगने से जांजगीर के इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक की मौत, घटना से कुछ मिनट पहले परिवार के साथ खेल रहा था कैरम

72

जांजगीर-परिवार के सामने ही घर के मुखिया की मौत हो गई। हादसे से कुछ मिनट पहले तक सभी एक साथ कैरम बाेर्ड खेल रहे थे। लॉकडाउन की वजह से सभी घर पर ही थे, तभी अचानक हुए हादसे में परिवार के एक शख्स की मौत हो गई। घटना सारागांव इलाके की है। यहां रहने वाला इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक दिनेश राठौर हादसे का शिकार हुआ। बिजली के तेज झटके ने उसकी जान ले ली।पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे से कुछ मिनट पहले कैरम खेलने के दौरान एक गोटी बोर्ड से गिर गई। यह गोटी कमरे में रखे कूलर के नीचे चली गई। दिनेश राठौर गोटी निकालने की कोशिश करने लगा। कूलर में अचानक आए करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। लॉकडाउन की वजह से दुकान बंदकर वो बच्चों के साथ कैरम खेल रहा था। बड़ा बेटा आयुष 18 साल का है पीयूष 13 और बेटी दिव्य 16 साल की है। पिता की मौत की वजह से बच्चे सदमे में हैं।

Exit mobile version