Site icon

CG : अवैध रूप से शराब बिक्री, बिगड़ रहा है माहौल

download (7)

ठेलकाडीह केसीजी जिले के आखिरी छोर में स्थित ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के कई गांवों में अवैध शराब का खेल चल रहा है। इसके चलते गांवों की फिजा खराब हो रही है। हालांकि पुलिस द्वारा समय- समय कार्रवाई की जाती है पर आबकारी के अफसर झांक नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते गांवों में कोचिए के द्वारा यह कारोबार खुलेआम कर रहे हैं।

कुछ ऐसे कोचिए हैं जो रोजाना शराब भट्ठी जाकर चिल्हर में शराब लाकर गांव में आसानी से अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। बता दें कि यदा कदा मुखबिर की सूचना पर पुलिस कार्रवाई करती है। लेकिन मुखबिर तंत्र कमजोर होने के चलते यह कारोबार थम नहीं रहा है। क्षेत्र के गातापारकला, महरूमखुर्द, ठेलकाडीह, पचपेड़ी चारभांठा, नागलदाह, बुंदेलीकला सहित ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के अन्य गांवों में अवैध शराब कारोबार का असर देखने को मिल रहा है।

भाजपा नेता नोमेश वर्मा ने कहा कि जिन-जिन गांवंों में अवैध शराब बिक रहा है उससें गावाें का माहौल तो बिगड़ता ही है। इससे माताएं, बहनें ज्यादा परेशान होती हैं।

उन्हे सड़कों पर चलने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ता। ऐसे मेे संबधित क्षेत्र की पुलिस को कार्रवाई करना चाहिए ताकि पुलिस का भय असामाजिक तत्वों पर बना रहे।

Exit mobile version