Site icon

भीख मांगकर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी नेता के खिलाफ fir

FIR

सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में Sdm ने लिखाई रिपोर्ट

कोरिया. सोशल डिस्टेंसिंग उल्लंघन मामले में कांग्रेस नेता व मनेन्द्रगढ़ नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केशरवानी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. एसडीएम मनेन्द्रगढ़ आरपी चौहान ने मनेन्द्रगढ़ थाने में एफ आईआर दर्ज कराई है. धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन मामले में एफ आईआर दर्ज कर लिया गया है.
बुधवार को फ ुटकर व्यापारियों के समर्थन में पूर्व नपाध्यक्ष ने भीख मांगकर प्रदर्शन किया था. पूर्व नपाध्यक्ष पर धारा 186, 188, 269,270,283, महामारी अधिनियम की धारा 3, आपदा प्रबंधन की धारा 57 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है. बता दें कि पूर्व नपाध्यक्ष आज दोपहर 2 बजे प्रेस वार्ता कर मीडिया के समक्ष अपनी बात रखेंगे.

Exit mobile version