Site icon

CG : देवेन्द्र को विधायक बनने पर बधाई देने भीड़

20231207104045_devendra ko badhai

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के दुबारा निर्वाचित युवा विधायक देवेन्द्र यादव के निवास स्थान पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगातार लग रहा है और लोग उन्हें माला और पुष्प गुच्छ प्रदान कर उन्हें बधाई दे रहे है। विधायक देवेन्द्र यादव जहां बुजुर्गो का बधाई स्वीकार कर उनके पांव छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं वही युवा भी बडी संख्या में देवेन्द्र निवास पहुंचकर उनको अपनी बधाई के साथ शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं कि भिलाई के विकास के लिए हम सभी आप के साथ है। देवेन्द्र इस दौरान माताओं और बहनों व युवाओं व बुजुर्गो का जीत दिलाने के लिए आभार भी मान रहे है। जिस तरह भिलाई विकास की गति के लिए जाना और पहचाना जाता था, इस आगामी पांच सालों में भी वह विकास की गति रूकेगी नही। आप सबके सुझाव से जनहित के सभी कार्य प्राथमिकता के तौर पर किया जायेगा।

Exit mobile version