Site icon

CG : उमदा में लावारिस हालत में मिला नवजात शिशु

20231207105122_navjaat shishu

भिलाई-3 के उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे सेन परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद भिलाई-3 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर शिशु को कब्जे में लिया। फिलहाल शिशु को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के दुर्गा मंच पर किसी ने नवजात बालक शिशु को लावारिस हालत में छोड़ दिया। शिशु के साथ गर्भनाल जुड़ा हुआ था जिससे ऐसा लग रहा कि जन्म के तुरंत बाद ही उसे दुर्गा मंच पर लाकर छोड़ दिया गया है। अलसुबह 4.50 बजे के आसपास दुर्गा मंच के पास रहने वाले नरेश सेन की बेटी आरुषि बाथरूम के लिए गई। तभी उसे बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आरुषि ने जिज्ञासा में दुर्गा मंच की ओर जाकर देखा तो नवजात शिशु रो रहा था। इस बात की जानकारी आरुषि ने अपने माता-पिता को दी। आरुषि के पिता नरेश सेन ने डायल 112 को कॉल कर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को सूचित किया। फिर 108 संजीवनी वाहन वहां पहुंची। नवजात बालक शिशु को सुपेला के शास्त्री अस्पताल रवाना किया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल दुर्ग भेजा गया। जहां आईसीयू में शिशु को भर्ती किया गया है। मामले में भिलाई-3 टीआई मनीष शर्मा ने बताया कि नवजात बालक शिशु को जन्म देने वाली माता का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए उमदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और इसके आसपास रहने वालों से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version