Site icon

राजनांदगांव : 31 तक करा सकेंगे फसल बीमा

download (8)

राजनांदगांव किसान रबी सीजन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 31 दिसंबर तक अपनी रबी फसल का बीमा करा सकेंगे। जिले के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की अधिसूचना जारी की गई है। वर्ष 2023-24 के रबी फसल बीमा की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। इस योजना के तहत जिले के किसान मुख्य फसल चना, सिंचित गेहूं, असिंचित गेहूं, राई, सरसों एवं अलसी का बीमा करा सकते हैं। किसानों को प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है।

फसल को प्रतिकूल मौसम, सूखा, बाढ़, जल प्लावन, कीटव्याधि, ओलावृष्टि जैसी आपदा से होने वाले नुकसान से राहत देने बीमा कराया जाएगा। ऋणी एवं अऋणी किसान जो भू-धारक व बटाईदार हो सभी बीमा में शामिल होंगे। उप संचालक कृषि नागेश्वरलाल पांडे ने बताया कि किसान अपनी समिति, बैंक, भारतीय कृषि बीमा कंपनी एवं लोक सेवा केन्द्र से बीमा करा सकते हैं।

Exit mobile version