Site icon

CG : महाराष्ट्र सीमा से लगे रामगढ़ में अवैध रूप से परिवहन करते धान किया जब्त

app_170187156665707fce85531_6mohla2

मोहला महाराष्ट्र की सीमा से लगे रामगढ़ में पिकप वाहन से अवैध रूप से धान परिवहन करते पकड़ा गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन में खाद्य विभाग, एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोचियों बिचौलियों का धान समिति में न खपाया जा सके इस ध्यान में रखते हुए लगातार धान खरीदी केन्द्रों एवं जिले की सीमा से लगे क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।

इस दौरान महाराष्ट्र की सीमा से लगे रामगढ़ में पिकप वाहन क्रं. एमएच 33 टी 3406 को रोक कर पूछताछ की गई जिसमें धान का अवैध रूप से परिवहन पाया गया। वाहन के ड्राइवर मोहम्मद इरफान एवं उनके साथी सोमजी उइके के द्वारा मुरूमगांव महाराष्ट्र से 60 बोरी में 24 क्विंटल धान भरकर एकटकन्हार मोहला निवासी मुकेश पाल के पास लेकर जाना बताया गया। धान के संबंध में किसी भी प्रकार का दस्तावेज उनके पास नहीं पाया गया। नियमानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में संचालक, खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण की अनुमति के बिना अन्य राज्य से धान लाने पर प्रतिबंध है। इस आधार पर धान को जब्त कर वाहन के साथ थाना मोहला के सुपुर्द किया गया। कार्रवाई में खाद्य अधिकारी आशीष रामटेके, सहायक खाद्य अधिकारी संजय कौशिक, खाद्य निरीक्षक विश्वनाथ, हेमंत नायक, संदीप कसेर एवं पटवारी उपस्थित थे। मोहला. जिले की सीमा में पकड़ा गया महाराष्ट्र से लाया गया धान।

Exit mobile version