Site icon

दुर्ग : निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की तैयार हो रही लिस्ट:9 दिसंबर को सूची तैयार कर भेजी जाएगी पीएमओ, होगी कार्रवाई की मांग

download (15)

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सत्ता आने के बाद शासन प्रशासन स्तर पर कसावट दिखने लगी है। एक तरह जहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा के लोग कांग्रेसी सपोटर अधिकारियों की शिकायत के लिए तैयारी कर रह हैं। ऐसी ही तैयारी दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे कर रहे हैं।

डॉ. उमरे ने बताया कि उन्होंने दुर्ग नगर निगम में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार की है। ये सूची उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार और कांग्रेसियों को लाभ पहुंचाने वाले सबूतों के साथ तैयार की गई है। डॉ. उमरे का कहना है कि इस सूची को वो 9 दिसंबर को प्रधानमंत्री कार्यालय यानि पीएमओ नई दिल्ली भेजेंगे और इन सभी भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

डॉ. उमरे का आरोप है कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे अधिकारी बैठे हैं, जिन्होंने कांग्रेसियों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इनके द्वारा भाजपा और आम लोगों को काफी परेशान किया गया है। इसका हिसाब अब भाजपा लेगी। ऐसा अधिकारियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि उन्हें ऐसी जगह भेजा जाए, जिससे वो न तो किसी को परेशान कर सकें और न ही अपने आकाओं की मदद।

बनेगी प्रदेश स्तर पर लिस्ट

डॉ. उमरे का कहना है कि वो सबसे पहले नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की सूची तैयार कर रहे हैं। इसके बाद वो जिला स्तर पर सभी विभागों में बैठे भ्रष्ट आधिकारियों की सूची पीएमओ भेजेंगे। उनका कहना है कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन होने के बाद इस तरह की लिस्ट पूरे प्रदेश से तैयार की जाएगी और ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

कार्रवाई के समय कई बड़े नामों का होगा खुलासा

डॉ. प्रतीक ने यह तो नहीं बताया कि उनकी लिस्ट में अभी किन किन अधिकारियों के नाम हैं। उन्होंने इतना बताया कि इस लिस्ट में दुर्ग नगर निगम के कई अधिकारियों के नाम है। जैसे ही पीएमओ के निर्देश पर इनके ऊपर कार्रवाई होगी नामों का खुलासा अपने आप हो जाएगा।

Exit mobile version