Site icon

CG : मानव तस्करी, उत्पीड़न से संरक्षण संबंधित कानून के बारे में बताया

app_1701869302657076f67cd32_6mohla1

मोहला सुग्घर जन सुरक्षित मोहला अभियान सामुदायिक पुलिसिंग जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को नक्सली अति संवेदनशील ग्राम खुनेरा में बुधवार को बैठक हुई। इसमें सरपंच जंत्री बाई, ग्राम पटेल, ग्राम कोटवार गायता और गांव के महिला पुरुष शामिल हुए।

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन प्रशांत कतलम, एसडीओपी अंबागढ़ चौकी अर्जुन कुर्रे, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन ताजेश्वर दीवान के निर्देश पर थाना प्रभारी अंबागढ़ चौकी बृजेश सिन्हा के मार्गदर्शन लोगों को साइबर अपराध एवं ऑनलाइन ठगी और उससे बचने के तरीकों के बारे में बताया। टोल फ्री नंबर 1930 के बारे में बताया गया। वहीं मानव तस्करी, महिलाओं एवं बच्चों के उत्पीड़न से संरक्षण संबंधित कानून एवं अभिव्यक्ति एप की उपयोगिता, नशीली पदार्थों के सेवन से होने वाले दुरुपयोग और उसके दुष्प्रभाव के बारे में बता कर उसका उपयोग नहीं करने की समझाइश दी गई। गांव में घूमने वाले संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी थाने में देने को कहा गया। ग्राम खुनेरा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्रामीणों से चर्चा करते अधिकारी।

Exit mobile version