Site icon

CG : 4 लोगों से लाखों की ठगी, जाँच में जुटी भटगांव पुलिस

20231207144852_bhatgaav

बिलाईगढ़ इलाके में ऑनलाईन ठगी के मामलों में इजाफा हो रहा है। लगातार थाने में  शिकायत पहुँच रही है। इन मामलों में पुलिस भी अपने स्तर पर कार्रवाई करने में जुटी हुई है ताकि ठगी का शिकार हुये लोंगों को उनके पैसे रिकवर किए जा सकें।

दरसल भटगांव थाना में ऑनलाइन से ठगी होने के चार  अलग-अलग मामले में शिकायत हुई है। जहाँ इन मामलों में चारों लोंगों से कुल 4 लाख 23 हजार 271 रुपय ऑनलाइन फ्रॉड कर लिया गया है।

थाना से मिली जानकारी के मुताबिक 1 दिसम्बर से लेकर अब तक ऑनलाइन से ठगी होने के 4 शिकायते मिली हैं। जिनमें से एक व्यक्ति GSA जैसे APP से दोगुनी रकम पाने के झांसे में आकर 2,25,011 रुपये खो बैठा, तो वहीं दूसरे व्यक्ति से आरोपी ने बैंक का उच्चाधिकारी बताकर एटीएम से कटे हुए पैसे को वापस करने के मामलें में फोन-पे के माध्यम से कोड डालने की बात कहकर 57,663 रुपए की ठगी कर ली। तीसरे व्यक्ति के करेंट एकाउंट व सेविंग एकाउंट से कुल 50,597 रुपए साफ़ हो गए। साथ ही साथ चौथे व्यक्ति के साथ 5 रुपये के हैंडलिंग चार्ज के बहाने से 90000 रुपये ठग लिए गए। इन पूरे मामलों में भटगांव पुलिस ने 420 के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्रवाई कर रही हैं।

Exit mobile version