Site icon

CG : रायपुर में आज हो सकती है बीजेपी विधायक दल की बैठक

default (1)

 सीएम चुनने रायपुर में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। भाजपा छत्तीसगढ़ में पर्यवेक्षक बनाकर भेज चुकी है। अब ऐसा माना जा रहा है कि बहुत जल्द छत्तीसगढ़ को उसका मुख्यमंत्री मिल सकता है।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के साथ प्रदेश के वह सांसद जिन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़़ा और जीता है उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जिसमें बिलासपुर से सांसद‌ रहे अरुण साव, सरगुजा सांसद रेणुका सिंह, रायगढ़ सांसद गोमती साय ने इस्तीफा दिया है। हालांकि विजय‌ बघेल भी इस लिस्ट में शामिल हो सकते थे लेकिन वह अपना चुनाव हार गए है। इस नाते विजय बघेल फिलहाल दुर्ग से सांसद बने रहेंगे।

Exit mobile version