Site icon

राजनांदगांव : मतदान दल को तीस दिन बाद भी नहीं मिला मानदेय

logodeep

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला राजनांदगांव ने जिले में चुनाव कार्य को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने वाले मतदान दल के कर्मियों को अब तक उनके मानदेय का भुगतान न करने पर आक्रोश व्यक्त किया है। डिजिटल युग में भी आज मतदान हुए 30 दिन से अधिक हो गए किन्तु अभी तक राजनांदगांव जिले में मानदेय का भुगतान नहीं हो पाया है।

संघ के जिलाध्यक्ष नीलेश कुमार रामटेके ने मांग की है कि मतदान दल के समस्त कर्मियों का भुगतान अविलंब किया जाए। किसी भी चुनाव मे इतना विलंब नहीं हुआ है। मतदान होते ही तत्काल उन्हें नकद अथवा डिजिटल माध्यम से खाते में मानदेय प्राप्त हो जाता था, किन्तु यह पहला अवसर है जब मानदेय भुगतान इतना विलंब हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी को इसमें संज्ञान लेकर शीघ्र भुगतान का निर्देश अधिकारियों को देना चाहिए।

Exit mobile version