Site icon

राजनांदगांव : दिनभर छाया रहा कोहरा – हल्की बारिश के बीच छाई धुंध से विजिबिलिटी हुई कम, आज भी अलर्ट

dbcl_17019508486571b580bb5d1_rjn1

राजनांदगांव चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर जारी है। लगातार तीसरे दिन गुरुवार को भी जिले में हल्की बारिश की स्थिति रही। इस बीच सुबह-सुबह धुंध भी छाई रही। जिससे हाईवे में विजिबिलिटी 60 मीटर से भी कम हो गई। इधर विभाग ने शुक्रवार को भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना जताई है। इसके बाद सिस्टम कमजोर होगा और धीरे-धीरे मौसम साफ होगा।

Exit mobile version