Site icon

राजनांदगांव: एसपी ने किया थाने का औचक निरीक्षण , लगाया गुलाब का पौधा

sp jitendra shukl

राजनांदगांव .  एसपी जितेन्द्र शुक्ला शनिवार को लालबाग थाना का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान एसपी शुक्ला ने उपस्थित जवानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उन्हें बेहतर ड्यूटी करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा शस्त्रागार, लॉकअप, थाने के रजिस्टर, दस्तावेज, कैशबुक एवं अन्य सामग्री की जांच की गई। अपराधों की गहन समीक्षा की गई और लंबित पुराने मामले में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। इस दौरान गुम इंसान, लंबित शिकायतों का जल्दी निपटारा किए जाने बाबत निर्देशित किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर में एसपी जितेन्द्र शुक्ला और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीएन बघेल , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे, नगर पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा एवं थाना प्रभारी व स्टाफ के साथ पौधरोपण किया गया।

Exit mobile version