Site icon

CG : 550 पदों पर भर्ती, प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 13 दिसंबर को

logodeep

नारायणपुर। जिला रोजगार अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर में एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 13 दिसंबर  को समय सुबह 11 बजे से सांय 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कालेज गरांजी के संयुक्त तत्वाधान में कलेक्ट्रेट बिल्डिंग के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शाखा के सभाकक्ष मे किया जायेगा। निजी क्षेत्र के नियोजकों से प्राप्त कुल (800) रिक्तियों के आधार पर भर्ती किया जायेगा।

इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते है। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा साक्षात्कार लिया जायेगा। जिसमें सिक्योरिटी गार्ड हेतु 300 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर हेतु 10, टेक्निकल स्टॉफ हेतु 200, सेल्स मैनेजर हेतु 03, सेल्स ऑॅिफसर हेतु 50 पद है। इसी प्रकार फ्रन्ट ऑफिस एक्सीक्यूटिव अंतर्गत विभिन्न पदों हेतु 237 पद शामिल है।

Exit mobile version