राजनांदगांव 22 अगस्त। नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) का संक्रमण निगम सीमाक्षेत्र में तेजी से फैल रहा है,...
राजनांदगांव जिला
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी टोपेश्वर वर्मा ने नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम तथा वर्तमान में जिले में कोरोना पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में लगातार वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए गणेशोत्सव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है।आदेश में कहा गया है कि मूर्ति की ऊंचाई एवं चौड़ाई 4 बाई 4 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। मूर्ति स्थापना वाले पंडाल का आकार 15 बाई 15 फीट से अधिक न हो। पंडाल के सामने कम से कम 5 हजार वर्गफीट की खुली जगह हो। पंडाल एवं सामने खुली जगह में कोई भी सड़क अथवा गली का हिस्सा प्रभावित न हो। मंडप व पंडाल के सामने दर्शकों के बैठने हेतु पृथक से पंडाल न हो, दर्शकों एवं आयोजकों के बैठने हेतु कुर्सी नहीं लगाई जाएगी। किसी भी एक समय में मंडप एवं सामने मिलाकर 20 व्यक्ति से अधिक न हों। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति एक रजिस्टर संधारित करेगी, जिसमें दर्शन हेतु आने वाले सभी व्यक्तियों का नाम, पता, मोबाईल नंबर दर्ज किया जाएगा, ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति 4 सीसीटीवी लगाए गाए ताकि उनमें से कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने पर कान्टेक्ट ट्रेसिंग किया जा सके। मूर्ति दर्शन अथवा पूजा में शामिल होने वाला कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं जाएगा। ऐसा पाए जाने पर संबंधित एवं समिति के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मूर्ति स्थापित करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा सेनिटाईजर, थर्मल स्क्रीनिंग, आक्सिमीटर, हैण्डवाश एवं क्यू मैनेजमेंट सिस्टम की व्यवस्था की जाएगी। थर्मल स्क्रीनिंग बुखार पाए जाने अथवा कोरोना से संबंधित कोई भी सामान्य व विशेष लक्षण पाए जाने पर पंडाल में प्रवेश नहीं दिये जाने की जिम्मेदारी समिति की होगी।व्यक्ति अथवा समिति द्वारा फिजिकल डिस्टेंसिंग आगमन एवं प्रस्थान की पृथक से व्यवस्था बांस-बल्ली से बेरिकेटिंग कराकर किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति, जो मूर्ति स्थापना स्थल पर जाने से संक्रमित हो जाता है, तो इलाज का सम्पूर्ण खर्च मूर्ति स्थापना करने वाले व्यक्ति अथवा समिति द्वारा किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में मूर्ति स्थापना की अनुमति नहीं होगी। यदि पूजा की अवधि के दौरान भी उपरोक्त क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाता है, तो तत्काल पूजा समाप्त करनी होगी। मूर्ति स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय अथवा विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार का भोजन, भण्डारा, जगराता अथवा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना के समय, स्थापना के दौरान, विसर्जन के समय, विसर्जन के पश्चात् किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र, ध्वनि विस्तारक यंत्र, डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति स्थापना, विसर्जन के दौरान प्रसाद, चरणामृत या कोई भी खाद्य अथवा पेय पदार्थ वितरण की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए एक से अधिक वाहन की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए पीक-अप, टाटा एस से बड़े वाहन का उपयोग प्रतिबंधित होगा। मूर्ति विसर्जन के वाहन में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त साज सज्जा, झांकी की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए 4 से अधिक व्यक्ति नहीं जा सकेंगे एवं वे मूर्ति के वाहन में ही बैठेंगे। पृथक से वाहन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मूर्ति विसर्जन के लिए प्रयुक्त वाहन पण्डाल से लेकर विसर्जन स्थल तक रास्ते में कहीं रोकने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन के लिए नगर निगम द्वारा निर्धारित रूट, मार्ग, तिथि एवं समय का पालन करना होगा। शहर के व्यस्त मार्गो से मूर्ति विसर्जन वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विसर्जन मार्ग में कहीं भी स्वागत, भण्डारा, प्रसाद वितरण पंडाल लगाने की अनुमति नहीं होगी। सूर्यास्त के पश्चात् एवं सूर्योदय के पहले मूर्ति विसर्जन के किसी भी प्रक्रिया की अनुमति नहीं होगी।इन शर्तों के साथ घरों में मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी, यदि घर से बाहर मूर्ति स्थापित किया जाता है, तो कम से कम 7 दिवस के पूर्व नगर पालिक निगम कार्यालय में आवेदन देना होगा एवंअनुमति प्राप्त होने के उपरान्त ही मूर्ति स्थापित करने की अनुमति होगी। इन सभी शर्तों के अतिरिक्त भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आदेश के अंतर्गत जारी एसओपी का पालन अनिवार्य रूप से किया जाना होगा। यह निर्देश तत्काल प्रभावशील होगा तथा निर्देश के उल्लंघन करने पर संबंधित के विरूद्ध एपिडेमिक डिसीज एक्ट एवं विधि अनुकूल नियमानुसार अन्य धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
राजनांदगांव में आज मिले 68 मरीज वही 41 हुये डिस्चार्ज राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र से 12 सहित...
राजनांदगांव। नगर निगम क्षेत्र से 12 सहित मानपुर ब्लाक से 6, मोहला ब्लाक से 5 चौकी से...
राजनांदगांव। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। दो दिनों...
राजनांदगांव(शहर)- स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती युवा कांग्रेस द्वारा सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया, राष्ट्रीय...
राजनांदगांव . शहर एवं जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीज लगातार बढते जा रहे है ऐसे में आज...
दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित राजनांदगांव/ शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान...
कोरोना काल में छूट मिलने पर छात्रों को मिलेगी राहत – राजा राजनांदगांव. एन.एस.यू आई. के जिला...
राजनांदगांव जिले में कोरोना से मौत के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले दो महीने के...
राजनांदगाँव | आज शहीद राजीव गांधी की जयंती में युवाओ ने द.ब्लॉक अध्यक्ष गुरभेज सिंह माखिजा के...
2020: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस चतुर्थी को बहुत ही...
शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी राजनांदगांव 19 अगस्त। जिले के छुरिया विकासखंड...
राजनांदगांव. राजनांद्रगांव नगर क्षेत्र में कोरोना के अब तक 18 मामले सामने आए है वहीं जिले में...
रायपुर 18 अगस्त 2020। कोरोना ने आज सारे रिकार्ड तोड़ दिये। छत्तीसगढ़ में आज अब तक के...
राजनांदगांव 18 अगस्त। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि सर्दी, खांसी या...
राजनांदगांव 18 अगस्त। कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम देववाड़वी के...
पशुपालकों की अतिरिक्त आमदनी का बना जरियापशुपालकों एवं किसानों में हर्ष व्याप्त राजनांदगांव 18 अगस्त। शासन की...
गोधन न्याय योजना के दूसरी किस्त के भुगतान की व्यवस्था पूरा करने कहा राजनांदगांव 18 अगस्त 2020।...
राजनांदगांव. शहर एवं जिले में अब तक कुल 65 कोरोना पॉजीटिव मरीज की पहचान की जा चुकी...
