रायगढ़,कोरोना महामारी से उत्पन्न परिस्थितियों में लड़कर उपलब्ध संसाधन से शिक्षा की अलख जगाए रखने के लिये गोमर्डा अभ्यारण्य के वन क्षेत्र में बसे व शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार के लिये राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर चुके गांव डोंगीपानी में चल रही है ‘मोर स्कूल मोर अंगना ‘ कार्यक्रम चलायी जा रही है जिसमें शिक्षक और बच्चे सोशल डिस्टेसिंग के साथ सोशल साईंस व पर्यावरण के साथ अन्य सभी विषयों की पढ़ाई कर रहे है।तीन जगहों पर लगती है कक्षा, लाउडस्पीकर से होती है पढ़ाई डोंगीपानी गांव में प्राथमिक स्तर तक की कक्षाएं लगती है। शिक्षक शशि बैरागी के साथ दो अन्य शिक्षक वेद कुमार पटेल व आत्माराम चौहान मिलकर बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए लाउडस्पीकर से कक्षाएं ले रहे है। गांव के तीन स्थानों पर बरामदों में बच्चों को बिठाया जाता है। उन्हें मास्क और सेनेटाइज भी दिया गया है। सुबह 8 से 12 बजे तक कक्षाएं संचालित होती है। बच्चों की पढ़ाई में रूचि बनाये रखने के लिये उन्हें पढ़ाए गए पाठ से टॉपिक बनाकर तात्कालिक भाषण करवाया जाता है। बच्चों को दो टीमों में बांटकर क्विज प्रतियोगिता भी करवायी जाती है। इस गांव में माध्यमिक स्तर के छात्र भी रहते है जो बरमकेला में छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते है। कोरोना के कारण अभी गांव में ही है उनकी भी पढ़ाई यहां करवायी जा रही है। मालूम हो कि डोंगीपानी गांव शिक्षा में नवाचार व ग्रामीण बच्चों की फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने की योग्यता सेे राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक ख्याति अर्जित की थी। शिक्षकों की लगन व मेहनत तथा बच्चों की पढ़ाई के लिए जुनून ने कोरोना के इस संकट के बीच भी डोंगीपानी में शिक्षा की धारा को अविरल बनाये रखा है।
रायगढ जिला
भारत सरकार द्वारा देशभर में लाईव बैंड कन्सर्ट में छत्तीसगढ़ को सबसे पहले प्रस्तुति का दिया गया...
रायगढ़-उच्च शिक्षामंत्री व खरसिया विधायक उमेश पटेल ने अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरवानी, बरगढ़ और पलगढ़ा में 64.35 लाख...
रायगढ़,राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के प्रोत्साहन और मदद से ग्रामीण विभिन्न आर्थिक गतिविधियों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ाते जा रहे है। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जोबी में गौठान में आय आधारित गतिविधियां जोर पकड़ते जा रही है।राज्य सरकार की पहल पर ग्रामीण क्षेत्रों में मवेशियों को नियंत्रित कर फसलों को सुरक्षित रखने के लिए गौठानों का संचालन किया जा रहा है। इन गौठानों से जुड़े महिला स्व-सहायता समूह खेती-किसानी से संबंधित विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ कर आर्थिक रूप से सक्षम हो रहे है। इसी कड़ी में खरसिया के ग्राम जोबी गौठान से उजाला स्व-सहायता समूह के 12 सदस्यों ने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया है।उजाला समूह की सचिव श्रीमती अंबिका बाई राठिया एवं सदस्य लक्ष्मणी राठिया ने बताया कि अभी तक 40 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करके विक्रय किया जा चुका है जिसमें से 30 क्ंिवटल को रेशम विभाग ने क्रय किया है। ग्रामीण स्वयं के खेतों पर भी सब्जी की फसलों के उत्पादन के लिये वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग कर रहे है।कैसे तैयार होता है वर्मी कम्पोस्टकृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री रामकिशोर पटेल ने बताया कि कम मेहनत व कम लागत पर भी कृषक वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कर सकते है, खाद निर्माण टैंक में अधसड़ा फसल, अवशेष, गोबर इत्यादि मिलाकर डाल दिया जाता है, उसके एक सप्ताह बाद उसमें केचुवा डालने पर लगभग 3 से 4 माह में पूरी तरह से वर्मी कम्पोस्ट बनकर तैयार हो जाता है। इस प्रकार एक वर्ष में एक टैंक में तीन बार वर्मी कम्पोस्ट आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है जो कि कृषि विभाग द्वारा नि:शुल्क दिया जाता है। बाजार में वर्मी कम्पोस्ट का मूल्य अभी 8-10 रुपये प्रति किलो ग्राम तक है। जैविक खेती करने में इसका विशेष महत्व है। इसके अलावा फूल के गमलों पर व पौधा रोपड़ में व दलहनी, तिलहनी फसलों पर इसका उपयोग करने से उत्पादन में वृद्धि होती है। इस बार जोबी गौठान से 60-70 क्ंिवटल वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन की संभावना है।कम मेहनत में अच्छी कीमत मिलने से समूह के सदस्यों में खासा उत्साह है। ग्रामवासी नरवा, गरूवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना से ग्रामीण जुड़कर अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए बड़ी संख्या में कार्य कर रहे है।
रायगढ़. रायगढ़ में शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े कैश वैन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने 10 घंटे में ही...
बड़े देवगांव, पुरैना व डोमनारा के क्वारेंटीन सेंटर्स पहुंचकर जाना हाल अधिकारियों को दिये विभिन्न निर्देश, लोगों...
संयुक्त कलेक्टर एवं जिला परिवहन अधिकारी सुमित अग्रवाल ने समस्त बस, टैक्सी एवं ऑटो संचालकों को निर्देशित...
रायगढ़-कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के बीच बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूरों के लिए यहां...
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के एक सरकारी कर्मचारी पर दिल्ली से लौटे एक व्यक्ति की जानकारी छिपाने...
राज्य शासन द्वारा फेल धान बीज की 31 मई 2020 तक समर्थन मूल्य पर खरीदी किये जाने...
रायगढ़: लॉकडाउन के दौरान भी अवैध कारोबार करने वाले अपराध करने से नहीं चूक रहे पर पुलिस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 5 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है. जिसमे रायगढ़ जिले से 4 व जशपुर...
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के बाद अब रायगढ़ के एक क्वारंटाइन सेंटर में बवाल हुआ है. क्वारंटाइन...
मॉस्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन कलेक्टर यशवंत कुमार ने जिले में...
आवेदक संजय साहू पिता लखन लाल साहू, निवासी-ग्राम-बड़ेदेवगांव, तहसील खरसिया, जिला-रायगढ़ (छ0ग0) ने दिनांक 03.03.2020 को एक...
कलेक्टर यशवंत कुमार ने लॉक डाउन के दौरान डेयरी तथा मिल्क पार्लर के संचालन के लिए नई...
कलेक्टर श्री यशवंत कुमार आज पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंग के साथ रायगढ़ जिले के तेतला स्थित...
रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में संचालित एक पेपर मिल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया....
कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम तथा आपातकालीन परिस्थितियों के मद्देनजर लोकहित में अंतर्राज्यीय तथा छत्तीसगढ़ राज्य...
कोरोना लॉक डाउन के बीच जहां अधिकांश काम धंधे बंद है। सरकार ने ग्रामीण आबादी के बड़े...
